Saturday, 14 November 2015

unmadini yashoda 89

🔆          [जय गौर हरि]            🔆

▪        [उन्मादिनी यशोदा-89]  ▪

🔅वियोग सभी को बहुत संवेदनशील बना देता है। मईया तो है ही भावनामयी। यह तो नीलकण्ठ,श्वेतचील देखते ही पता नहीँ क्या-क्या सोचने लगती है।

▪मईया को अब काक बहुत प्रिय हो गये हैँ। कोई काक आँगन मेँ आ बैठे तो यह उसके लिए तत्काल रोटी,दही ले आती।पता नहीँ कब किसने काक बोली से शकुन देखने की प्रथा प्रचलित की;किन्तु दूरस्थ प्रियजन के मिलन को आसन्न सूचना काक बोलकर देता है,यह मान्यता बहुत प्राचीन है। गाँवो के लोगो का जीवन ऐसी असंख्य मान्यताओं को लेकर चलता है। ब्रज मेँ सरल विश्वासी लोग है। मईया विश्वास की मूर्ति है। अत: काक को देखकर इसमेँ आशा,उमंग जागती है और कहती है--'काक! तुम भले आये। मेरा कन्हैया आ रहा है?' मईया जागती ही रहती है,क्योकि काक तो दिनभर आँगन मेँ आते रहते हैँ।

🔅मईया अनुरोध करती है-'तनिक उड़कर बैठो तो सही! मेरा लाल चल पड़ा है?' ऐसे अनुरोध करती है,जैसे काक इनकी बात समझता है।

▪मईया काक को पता नहीँ कितने प्रलोभन देती है--'तुम बहुत अच्छे हो। मैँ प्रतिदिन तुम्हेँ दूध-भात खिलाया करुँगी। तुम्हारी चोँच से मढ़वा दूँगी। तुम्हारे पैरो मेँ रत्ननूपुर पहिनाऊँगी। मेरा कन्हैया कब आयेगा कुछ बताओ तो!'

🔅भवन मेँ जो गोपियाँ,सेविकाएँ होगी, मईया सबको बुलाती और कहती--'आज काक पता नहीँ कितने प्रकार के शब्द कर रहा है। श्री ब्रजेश्वर तक को बुलाने भेजती--सुनो तो सही,यह क्या कह रहा है? मेरा कन्हैया सुखी और प्रसन्न है?'

▪मईया नहीँ समझती कि काक शावक कुछ भिन्न प्रकार का शब्द भी माता-पिता को पुकारने के लिए करते है। यदि खाद्य सामग्री हो तो कौए अपने वर्ग को पुकार पुकारकर बुलाते हैँ। लेकिन मईया यह सब कहाँ सुनती है।

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

🔆▪🔆▪🔅▪🔆▪🔆

unmadini yashoda 88

🔆          [जय गौर हरि]            🔆

▪        [उन्मादिनी यशोदा-88]  ▪

🔅पक्षी अपना सिर पंखो मेँ छिपाकर बैठते है तो मईया उनसे पूछती है-'कन्हैया ने तुम्हेँ खिझा दिया है? मेरे लाल से रुठकर आये हो।' वह तो चपल है। अपने सखाओँ से भी झगड़ लेता है;किन्तु किसी सखा का रुठना तो सह नहीँ सकता। तुम चले आये,वह तुम्हेँ अवश्य ढ़ूँढता होगा। मेरे लाल से रुठो मत। मैँ तुम्हेँ अभी खिलाती हूँ।' उसे आशीर्वाद देना।

▪मईया पक्षियो को कहती हैँ--तुम्हारे तो पंख हैँ। तुम कन्हैया के पास उड़कर जा सकते हो। नगर मेँ उसके पास न भी उतर सको तो उसे दूर से देख सकते हो।'

🔅मईया बहुधा दुख-कातर हो उठती है--'तुम पर विधाता का अनुग्रह है। मुझे देखो कि मैँ कितनी विवशा हूँ। मुझ पंखहीना दुखिया को कोई मेरे कन्हैया के समीप पहुँचाता नहीँ है। मैँ उसका कमल-मुख देखे बिना ऐसे ही घुट-घुटकर मर जाऊँगी।'

▪मईया बहुत शीघ्र हड़बड़ा उठती है--'नही,यह सब उससे मत कहना। वह बहुत सुकुमार है। बड़ा कोमल ह्रदय है उसका। बहुत शीघ्र उसके कोमल-लोचनो से अश्रु गिरने लगते हैँ। उसे ऐसा कुछ मत कहना जिससे वह दुखी हो। मेरा क्या है,मेरे दिन किसी प्रकार बीत ही जा रहे हैँ।

🔅मईया कभी तो सुध-बुध भूली रहती है। अपने तकिये को थपकाना छोड़कर आँगन मेँ आती और कहती है--'वह अभी सो रहा है अभी-अभी सोया है।' तुम सब बहकाना पुकारना मत। मैँ तुम सबको चारा-चुग्गा डालती हूँ। चुपचाप खाओ। हाँ,मेरे पास बैठो,पर कन्हैया को जगाओ मत।'

▪सेविकाओँ का पशुओँ के समान पक्षियो के प्रति आक्रोश नहीँ है। इनको भी लगता है कि पक्षी कन्हैया के समीप होकर आते हैँ। मईया को यह आश्वासन देते हैँ।

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

🔆▪🔆▪🔅▪🔆▪🔆

unmadini yashoda 87

bhag 87 abhi available nhi ...

unmadini yashoda 86

🔆          [जय गौर हरि]            🔆

▪       [उन्मादिनी यशोदा-86]  ▪

🔅विहंग मयूर भी है भले वह बहुत कम उड़ पाता हो। ब्रज मेँ तो मयूरो ने गोपियों के आँगनो  मेँ घूमते रहना,नाचते रहना अपना स्वभाव बना लिया है। लेकिन नन्द बाबा का आँगन तो इतने पक्षियो से भरा रहता है कि उनकी जाति पहिचानना कठिन है।

▪कन्हैया सूतिका गृह से बाहर आया और पक्षियो का आकर्षण केन्द्र हो गया। पक्षी उसके पालने पर बैठे रहते थे और उड़ाने पर भी वहीँ फुर्र-फुर्र उड़ते रहते थे। वह घुटनेँ सरकने लगा तब से तो पक्षियो  का समूह सचमुच पक्षी--कन्हैया का पक्षपाती हो गया। अपनी भाषा मेँ उससे पता नहीँ क्या कहते रहते और उसके आसपास ही फुदकते रहते थे।

🔅अब कन्हैया ब्रज मेँ नहीँ है तो भी पक्षियो का समूह ब्रजराज का आँगन नहीँ छोड़ता है। उलटे इनकी संख्या बढ़ ही गयी है। पता नहीँ यह अब किस आशा मेँ यहीँ मंडराते रहते हैँ।

▪मईया पक्षियो को दाने डालती है।आँगन मेँ फल रखती है। पक्षी कितने ढीठ हो गये हैँ कि जब चाहे तब मईया के कन्धोँ पर बैठ जाते है। यदि यह बैठी मिल जाय तब मयूर ही नहीँ हंस भी इसकी गोद मेँ बैठकर सो जाना चाहते है।

🔅'तुम कन्हैया के समीप से आये हो?' मईया को लगता है कि पक्षी इसके लाल से मिलकर ही आते हैँ।मईया ने सुन रखा है कि हंस सन्देश-वाहक बना करते है।

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

🔆▪🔆▪🔅▪🔆▪🔆

unmadini yashoda 85

🔆          [जय गौर हरि]            🔆

▪       [उन्मादिनी यशोदा-85] ▪

🔅 गोपियाँ पशुओँ पर खीझती हैँ-'यह ब्रजेश्वरी को तनिक भूले भी नहीँ रहने देते।'

▪मईया बैठकर पशुओँ पर हाथ फिराते-फिराते स्वयं कन्द्रन करने लगती है--'मैँ उसे कहाँ से लाऊँ? वह ब्रज मेँ है ही कहाँ।'

🔅'कन्हैया आयेगा-अवश्य आयेगा।' महर कहते है कि वह आयेगा। वह झूठ तो बोलते ही नहीँ। कभी ऐसे आश्वासन देती है,थपकाती सहलाती है,जैसे यह पशु भी बालक यां बालिका हो और उसकी बात समझते हो।

▪'तुम सब इतने दुर्बल हो। तुम्हेँ देखकर कन्हैया दुखी हो जायगा। मईया इनको कुछ-न-कुछ खिलाने का प्रयत्न करती है-'वह तो तुमसे स्नेह करता है। तुम्हारे साथ खेलता है। तुम दुर्बल रहोगे तो तुम्हेँ देखकर स्वयं रो पड़ेगा। कुछ नही खाओगे तो उसके साथ कैसे खेल सकोगे?'

🔅मईया  में वात्सल्य अनन्त है। इस वियोग की विषम पीड़ा मेँ भी इसका वात्सल्य असीम हैँ। यह किसी प्राणी को दुखी नहीँ देख पाती।दधि, दूध, नवनीत, मोदक पता नहीँ क्या-क्या उठाकर लाती रहेगी और प्रयत्न करेगी कि प्रत्येक पशु कुछ खाय।

▪मईया को यह भी स्मरण नहीँ रहता है कि बिल्ली याँ व्याघ्र तृण नहीँ खा सकते अथवा मृग,शशक दूध नहीँ पीते। यह तो गोपियो  को, सेविकाओँ को समझाते, बतलाते रहना है मईया को।

🔅मईया के करो से दिया दधि याँ नवनीत मृग भी तनिक चाट ही लेते हैँ। व्याघ्र-केहरी भी मोदक या रोटी खा लेते हैँ। मईया के वात्सल्य ने ही इन सबको जीवित रखा है;किन्तु सेविकाएँ सन्तुष्ट नहीँ इन पशुओँ से--'यह स्वामिनी को तनिक तो भूले रहने देते!'किन्तु यह अबोध मूक पशु--इन पर क्रोध कैसे किया जा सकता हैँ। 

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

unmadini yashoda 84

🔆          [जय गौर हरि]            🔆

▪        [उन्मादिनी यशोदा-84]  ▪

🔅 बिल्लियाँ ही नहीँ, व्याघ्रसिँह, वाराह भी मईया का चलना कठिन कर देते हैँ। इन्हेँ न डाँटा जा सकता, न डराया जा सकता। लकुट या शाटिका उठाने पर भूमि मेँ लेट जाते हैँ। ये दुर्बल, कंकालप्राय पशु-इन पर क्रोध कैसे किया जाय? यही थे कि इनका स्वस्थ, सुचिक्कन, माँस भरा शरीर दृष्टि मुग्ध करता था और अब इनकी ओर देखा नहीँ जाता है। यह जीवित है, यही कम आश्चर्य नहीँ है।

▪दधि,नवनीत तक सूँघने का भी कोई कष्ट नहीँ करता। कुत्ते होँ या बिल्ली होँ या कोई और,किसी आहार को मुख नहीँ लगाते सब। मईया अपने करों से दे तो भले कुत्ते या बिल्लियां तनिक दधि चाट लेँ, गिलहरी, मृग आदि तृण या मोदक मेँ से कुछ खा लेँ अन्यथा दूसरे के हाथ से तो यह भी इन्हेँ स्वीकार नहीँ।

🔅'कन्हैया नहीँ आया?' सायंकाल कुत्ते, बिल्लियाँ मईया के चरणों मेँ लेट-लेटकर, बोल-बोलकर इसे भूले नहीँ रहने देते।

▪'कन्हैया वन मेँ नहीँ है?' दिन मेँ ही मृग या व्याघ्र जब भवन मेँ आकर मईया के सम्मुख लेटकर नाना प्रकार-की चेष्टा करने लगेँ तो मईया अपने लाल को भूली कैसे रहे? यह पशु उससे उसके कन्हैया का दर्शन कराने का ही तो अनुरोध करते हैँ। मईया तथा गोपियों को भी अब यह बात समझने मेँ कुछ सोचना तो नहीँ रह गया है।

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

🔆▪🔆▪🔅🔅▪🔆▪🔆

unmadini yashoda 83

श्यामाश्याम .... भाग 83 नहीँ आया है जी । आने पर उपलब्ध हो सकेगा ।।