भाग 82 नहीँ आया ।।। आने पर उपलब्ध हो सकेगा ---
Saturday, 14 November 2015
unmadini yashoda 81
🔆 [जय गौर हरि] 🔆
▪ [उन्मादिनी यशोदा-81] ▪
🔅मईया ब्रह्ममुहूर्त से ही पुकारने लगती है--'अतिथि आते होंगे।मेरे कन्हैया का समाचार लायेँगे।उनके स्वागत की व्यवस्था करो।कोई थोड़ी दूर जाकर देख आओ कि कोई ऋषि-मुनि आ रहे हैँ? उन्हेँ आदरपूर्वक ले आओ।'
▪मईया प्राय: श्री ब्रजेश्वर से अनुरोध करती है---'तुम जाकर देखो तो सही।कोई ऋषि-मुनि किसी और के घर आये होंगे।मैँ वहीँ चली जाऊँगी। वह मेरे कन्हैया को देखकर आये होंगे।'
🔅ऐसा नहीँ है कि मईया सदा समाचार पाने को उत्सुक ही रहती हो। ऐसा बहुत कम होता है। तब होता है,जब अपेक्षाकृत स्वस्थ रहती है। तब कहीँ बादल गरज पड़े,वर्षा होने लगे तो इसे स्मरण नही रहता कि ऋतु कौन सी है? तब हाताश हो जाती-'चातुर्मास्य आ गया। अब कोई ऋषि-मुनि कन्हैया का समाचार भी देने चार महीने नहीँ आयेगा।'
▪सेविकाएँ तो इसे चातुर्मास्य मेँ भी समझा लेती हैँ--'सब ऋषि मुनि कहाँ चार महीने यात्रा स्थगित करते हैँ।कोई दो महीने एक स्थान पर रहते हैँ,कोई एक महीने। दिव्य लोकों के सिद्ध तो कभी भी आ सकते हैँ। उन्हेँ कहाँ भूमि पर चलना है कि उन्हेँ चातुर्मास्य का बन्धन है।'
🔄क्रमश:
▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪
🔆▪🔆▪🔅▪🔆▪🔆
unmadini yashoda 80
🔆 [जय गौर हरि] 🔆
▪ [उन्मादिनी यशोदा-80] ▪
🔅 विश्व का केन्द्र हो गई है द्वारिका। अत: क्या अनुचित है यदि मईया प्रत्येक अतिथि अभ्यागत से पूछती है--'मेरे कन्हैया को देखा है आपने? आपने उसके सम्बन्ध मेँ कुछ सुना है? वह सकुशल है? प्रसन्न है?
▪सच बात है कि ब्रज मेँ अधिकांश अतिथि द्वारिका होकर ही आते हैँ। जो एक बार यहाँ हो गये हैँ, वह यदि सिद्ध ऋषि मुनि हुए तो यहाँ पुन: आने से पहले द्वारिका हो आते हैँ। उन्हेँ इस ब्रजेश्वरी को द्वारिका का सम्वाद देना रहता है।
🔅जो द्वारिका पहुँचते हैँ, उन्हेँ ब्रज का, ब्रजवासियोँ का, नन्दबाबा का और मईया का इतना महात्मय सुनने को मिलता, ब्रज आये बिना उनसे रहा नहीँ जाता।
▪'पता नहीँ कैसा है ब्रज और कैसे हैँ ब्रज के लोग? 'द्वारिका के जन-जन के मुख पर प्राय: एक ही चर्चा रहती है,'हमारे वासुदेव तो वहाँ की चर्चा से ही विभोर हो जाते हैं और संकर्षण ही नहीँ महामन्त्री उद्धव जैसे साक्षात् देवगुरु बृहस्पति के शिष्य भी ब्रज की चर्चा चलने पर अपने शरीर की सुधि तक विस्मृत कर बैठते हैँ।'
🔅ऋषि-मुनियों को,सिद्ध तपस्वियों को,महर्लोक,जनलोक तथा सत्यलोक के भी देवर्षि,परमर्षिवर्ग को श्रीकृष्ण के दर्शन से अधिक दूसरा कोई आकर्षण समाधि मेँ भी नहीँ रह गया है। द्वारिका जाना है इन्हेँ उन श्रीद्वारिकाधीश के दर्शन करने और द्वारिका जाने पर ब्रज की चर्चा न सुनने को मिले, सम्भव नहीँ है। द्वारिका जाने पर सबको अनुभव होता है कि ब्रज का दर्शन किये बिना उसकी द्वारिका-यात्रा अर्थहीन है। द्वारिका का सार्थक ही है ब्रज का प्रसाद।
🔄क्रमश:
▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪
🔆▪🔆▪🔅▪🔆▪🔆
unmadini yashoda 79
🔆 [जय गौर हरि] 🔆
▪ [उन्मादिनी यशोदा-79] ▪
🔅 गोपियाँ मईया को समझाती हैं कन्हैया इस संकट मेँ मथुरा नहीँ छोड़ सकता।
▪'मैँ जाऊँगी?' मईया सुनना नहीँ चाहती कि मथुरा जाना इस समय सम्भव नहीँ है। बाबा को बहुत कठिनाई से इसे रोके रहना पड़ता है।
🔅'जरासन्ध,जरासन्ध,जरासन्ध! सुनते सुनते जैसे कान पक गये हैँ। जरासन्ध आने वाला है। जरासन्ध आ रहा है। जरासन्ध आ गया है। जरासन्ध हारकर भाग गया। मईया जरासन्ध के नाम से चिढ़ती है--'यह कंस क्या मरा,उसका श्वसुर प्रेत की भाँति मथुरा के पीछे ही पड़ गया है।'
▪इन सम्वादों मेँ लगभग अन्तिम सम्वाद ही था--'जरासन्ध के आक्रमणों से बचने के लिए दाऊ-कन्हैया मथुरा के सब लोगों को लेकर द्वारिका चले गये। वहाँ समुद्र के मध्य मेँ जा बसे हैँ।'
🔅'और करते भी क्या। जरासन्ध से पीछा तो छूटा।'
▪मईया ने उस समय जैसे सन्तोष की श्वास ली--'वे दोनों सुख पूर्वक रहेँ,सुरक्षित रहेँ। हमारा क्या है,हम कैसे भी जीवन के दिन काट लेँगे।'
🔅'द्वारिका कहाँ है? कितनी दूर है?' मईया यह जिज्ञासा भी बहुत डरते डरते करती है। द्वारिका से यहाँ के मार्ग मेँ कहीँ जरासन्ध तो नहीँ पड़ता?
'कन्हैया कैसे आयेगा?' अब सम्वाद नहीँ आते। मईया प्राय: हताश हो जाती है--'मार्ग मेँ जरासन्ध के सैनिक उसकी घात मेँ बैठे होँगे। उसे नहीँ आना चाहिए। वह सकुशल रहे।
▪मईया का आग्रह अब दूसरा है--'महर! तुम भी तो नहीँ जा सकते। तुमको जरासन्ध ने पकड़ लिया तो कन्हैया वहाँ बैठा नहीँ रह सकेगा। वह सुख से रहे।
🔄क्रमश:
▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪
🔆▪🔆▪🔅🔅▪🔆▪🔆
unmadini yashoda 78
🔆 [जय गौर हरि] 🔆
▪ [उन्मादिनी यशोदा-78] ▪
🔅सम्वाद तो यह भी मईया तक पहुँच ही गया की कन्हैया ने कुब्जा से मैत्री करली है।
▪मईया उस दिन वियोग-व्यथा भूलकर खुलकर हँसी--'अभी उसे कछनी तो बाँधनी आती नहीँ। लेकिन यहाँ भी गोपियो के घट फोड़ देता था। कूबड़ी को चिढ़ाने मेँ उसे आनन्द आता होगा।'
🔅प्रत्येक सम्वाद का मईया अपने ढंग का अर्थ कर लेती है। लेकिन सम्वाद तो विकट आने लगे--'मथुरा पर जरासन्ध ने चढ़ाई करदी है। वह तेइस अक्षौहिणी सेना ले आया है।'
▪मईया नहीँ समझती कि अक्षौणी क्या होता है;किन्तु सुनती है--'उतनी सेना जितनी पूरे ब्रज मेँ गायेँ भी नहीँ हैँ,तो सिर पकड़कर बैठ जाती है।
🔅'दाऊ-कन्हैया ने सब सेना मार दी। अकेला जरासन्ध हारकर भाग गया। यह समाचार शीघ्र न आ गया होता तो मईया के प्राण वैसे ही निकल जाते।
▪'मथुरा के चारो ओर से रक्त की दलदल हो गई है। मुर्दे गिरिराज गोवर्धन से ऊँचे चारो ओर बिछे पड़े है। यह समाचार भी आया तो मईया को धुन चढ़ गयी--'मेरे कन्हैया को वहाँ से कैसे भी निकाल लाओ। निकाल लाओ दाऊ को,रोहिणी जीजी को।जो आ सकेँ,सबको ले आओ।' वे शव सड़ेँगे तो वहाँ बहुत दुर्गन्ध फैलेगी। उसमेँ कन्हैया कैसे रहेगा?
🔅मईया को समझाया नहीँ जा सकता कि इस समय मथुरा के लोगों के आधार ही कन्हैया हैँ।
🔄क्रमश:
▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪
🔆▪🔆▪🔅▪🔆▪🔆
unmadini yashoda 77
🔆 [जय गौर हरि] 🔆
▪ [उन्मादिनी यशोदा-77] ▪
🔅 विचित्र-विचित्र सम्वाद आते थे मथुरा के सम्बध्ध मेँ। मईया को कम से कम यह बहुत विचित्र लगते थे। सामान्य सम्वाद केवल एक आया था--'दाऊ-कन्हैया गुरुकुल मेँ अध्ययन करने गये।'
▪मईया को सन्तोष हुआ था।' कन्हैया पढ़ेगा तो सही।' वह गोपियों से कहती थी--'अवन्तिकापुरी दूर है तो क्या हुआ। वहाँ की राजमाता है दाऊ की बुआ राजाधिदेवी जी। कन्हैया अग्रज के साथ पढ़ेगा तो कुछ पढ़ लेगा। अकेला तो वह पढ़ नहीँ सकता था।
🔅 'दाऊ-कन्हैया पढ़कर गुरुकुल से लौट आये।' तीन महीने भी पूरे नहीँ हुए और यह समाचार आ गया। मईया को बहुत विचित्र लगा। इसने तो सुना है कि गुरुकुल मेँ बालक को वर्ष लगा करते हैँ।
▪कन्हैया बहुत चपल है। वह भला कैसे चुपचाप बैठकर पढ़ता? मन नहीँ लगा तो बड़े भाई के साथ भाग आया।' मईया को नहीँ लगता कि इतने अल्प समय मेँ कुछ पढ़ भी सकता है; किन्तु इससे कोई क्षोभ इसे नहीँ है--'ब्रजेश्वर के कुमार को पढ़कर करना भी क्या है? उसके सब भाई और सखा तो बिना पढ़े ही हैं।'
🔅मईया को उल्टे सन्तोष हुआ-'अब वह यहाँ लौट आयेगा। मथुरा के पढ़े लिखे लोगों मेँ वह स्वयं ऊब जायगा। पढ़ने के लोभ से ही वहाँ अब तक टिका था।'
🔄क्रमश:
▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪
🔆▪🔆▪🔅🔅▪🔆▪🔆
unmadini yashoda 76
🔆 [जय गौर हरि] 🔆
▪ [उन्मादिनी यशोदा-76] ▪
🔅मईया दोनो हाथों से ऊखल को दबाती है। मूर्छित भी हो जाय तो सबकी कुछ चिन्ता मिटे। तब तो सब इसे उठाकर शय्या पर सुला देँगी। उपचार करेँगी और ऊखल को किसी कक्ष मेँ छिपा देँगी; किन्तु मईया की मानसिक पीड़ा की ज्वाला इतनी प्रबल है कि मूर्छा भी उससे दूर भागती है।
▪मईया जब चाहे विक्षिप्त हो उठती है--'इतने भारी ऊखल को वह घसीटता रहा। तुम सब मुझ पर थूको। मुझ पिशाचनी की अवहेलना करो। कोई मुझे स्पर्श मत करो। मैँ सबसे तिरस्कार पाने योग्य हूँ। सब मुझसे मेरी छाया से दूर हट जाओ। मैँने हत्यारिणी के समान अपने कुसुम-कोमल कन्हैया को इस ऊखल से बाँध दिया था।'
🔅गोपियाँ मईया का मन दूसरी ओर ले जाने का प्रयत्न करती हैँ--'वह प्रसन्न नहीँ हुआ था? वह स्वयं नहीँ इस ऊखल से टिककर खड़े होता था और कहता नहीँ था कि 'मईया! बाँध दे।'
▪मईया का मन कभी कभी दूसरी ओर जाता है--'वह तो झगड़ता था कि दाऊ दादा को बाँध,भद्र को बाँध,तोक को बाँध, सबको एक साथ बाँध दे। तू बाँध तो सही।'
🔅मईया निढाल हो जाती है--'मैँ बाँधने वाली ही तो हूँ। छोड़ना तो महर को आता है।'
▪अब इससे कौन कहे कि सबको छोड़ने-बाँधने वाले उस चिरचपल को बाँधने मेँ दूसरा कोई समर्थ नहीँ है।
🔄क्रमश:
▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪
🔆▪🔆▪🔅▪🔆▪🔆