Friday, 11 December 2015

unmadini yashoda 100

🔆          [जय गौर हरि]            🔆

▪        [उन्मादिनी यशोदा-100]  ▪

🔅लड़कियों ने दाऊ को अपनाया। दाऊ ऐसे परमोदार, ऐसे गम्भीर हैं कि अपने चरणोँ के समीप पहुँचने वाले का त्याग करना इन्हेँ आता ही नहीं है। दाऊ मेँ प्रीति पक्षपात कैसा। जो जितना दुर्बल, उस पर उतना अधिक दाऊ का स्नेह।

▪दाऊ आये तो उनके यूथ की लड़कियों मेँ जीवन आ गया। यह वर्षोँ की वियोग-दग्धा, दाऊ को इन सबको समय देना था और स्वयं भी तो वह दूसरों के सम्मुख जाकर उदास हो उठते थे। जो कन्हैया के वियोग मेँ जल रहे हैँ, वह ताप,उदासी के अतिरिक्त दे भी क्या सकते थे। इन सबका आनन्द, जब उन्हेँ त्यागकर दूर जा बैठा है वह कहाँ पावें आनन्द, उल्लास किसी को देने के लिए।

🔅मईया के लिए तो दाऊ-कन्हैया मेँ कभी भेद नहीँ रहा है और कहती है-'दाऊ उठते ही वन मेँ भागेगा।' मईया ने दाऊ से कन्हैया की चर्चा भी नहीँ की। यह तो सहज वात्सल्य-विभोर हो उठी--'चार दिन के लिए तो आया है और घर मेँ विश्राम करने बैठता नहीँ है।'

▪मईया का अपना समाधान है। बालक का मन बालकों के बिना कैसे लगेगा। पुत्र, पौत्रवान होने पर भी दाऊ मईया के लिए बालक ही है-'मुझ बुढ़िया के समीप बैठा रहा तो एक दिन मेँ ही ऊब जायगा। ब्रज के बालकों को भी तो बहुत दिनों बाद उनका सखा मिला है। वह सब भी इसे छोड़ते नहीँ हैँ।'

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

🔆▪🔆▪🔅▪🔆▪🔆

unmadini yashoda 99

🔆           [जय गौर हरि]            🔆

▪       [उन्मादिनी यशोदा-99]  ▪

🔅बज मेँ द्वारिका से दाऊ आये। ब्रज मेँ आकर अनुभव हुआ कि छोटे भाई को छोड़कर आना अच्छा नहीँ हुआ,किन्तु अब तो आ गये। दाऊ के बिना कन्हैया परिपूर्ण नहीँ होता, परन्तु कन्हैया के बिना दाऊ तो जैसे शरीर मात्र रह जाता है। इनकी आत्मा कन्हैया, ब्रज की आत्मा कन्हैया तो द्वारिका मेँ ही रह गया।

▪जब दाऊ ब्रज मेँ आए तो सबने ह्रदय से स्वागत किया; किन्तु ब्रज के जन-जन के अन्तर मेँ जो प्रश्न था-'कन्हैया नहीँ आया? कब आयेगा?' इसका उत्तर कहाँ था दाऊ के पास। वह भी 'आयेगा ही' तो कह सकते थे;किन्हेँ उसे स्वयं उस उत्तर से सन्तोष हो सकता था?

🔅बड़े गोप, वृद्धाएँ, बाबा का वात्सल्य मिला। सखाओं को अङ्कमाल दी। गोपकुमारियों ने सलज्ज, ससंकोच प्रणाम किया। कोई कहे भले कुछ नहीँ; किन्तु सबके नेत्रों मेँ, सबके रोम रोम में जो अत्यन्त कातर प्रश्न था--उससे दाऊ के प्राण छटपटा उठते थे। इस प्रश्न का उत्तर,इस आर्ति को आश्वासन देना भी उनके समीप नहीँ था।

▪गोप-कुमारियों का एक वर्ग था--दाऊ की अपनी प्रेयसियों का वर्ग। यह बालिकाएँ बाल्यकाल से ही बहुत मानिनी थीँ। इनका निर्णय था--'कन्हैया तो श्रीराधा के पीछे पागल हो गया है। वह दूसरी किसी से हास-परिहास भले करले,तनिक उसे छेड़ भले ले; किन्तु श्रीराधा के अतिरिक्त इसकी दूसरी कोई प्रिया हो नहीँ सकती।
🔅अच्छे तो दाऊ जी भी बहुत हैँ। गम्भीर हैँ और जो सम्मुख हो,उसी को समुचित स्नेह देते हैँ। उनकी प्रीति प्राप्त हो जाय तो कन्हैया भी विनीत हो जाता है। वह परिहास,छेड़छाड़ तो करता ही रहेगा और श्रीराधा को भी विनम्र रहना पड़ेगा। वह भी तब स्वामिनी की ठसक नहीँ रख सकेंगी।'

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

🔆▪🔆▪🔅▪🔆▪🔆

unmadini yashoda 98

🔆           [जय गौर हरि]            🔆

▪        [उन्मादिनी यशोदा-98]  ▪

🔅मईया का उद्धव के सम्बन्ध मेँ अपना समाधान था। 'यह अन्तत: कन्हैया का ही तो मित्र है। क्या हुआ कि तनिक गम्भीर है; किन्तु उसके समान इसे भी वन की ही पड़ी रहती है। न भोजन का ध्यान रहता है, न विश्राम का।'

▪मईया को उद्धव के रहते समय की भी चिन्ता कम नहीँ तंग करती थी-'बहुत सवेरे वन मेँ चला गया। कलेऊ करके भी नहीँ गया। अब रात मेँ थक-थकाकर लौटेगा और आते ही सोने लगेगा।'

🔅मईया उद्धव के लिए कलेऊ, छाक भेजने की चिन्ता करती रहती है। श्री ब्रजराज से कहती है-'यह तुम्हारे मित्र का लड़का दो दिन को आया। अब यह गाय चराने जाय, क्या ऐसा उचित है?

▪बाबा बार-बार समझाते हैं -महर! 'उद्धव गायें चराने नही जाता लेकिन उसको कहीँ घूमने से रोकना भी तो उचित नहीँ है।'

🔅मईया को विश्वास ही नहीँ होता कि उद्धव गोचारण करने नही जाता। 'गायें चराने नहीँ जाता तो वन-वन क्योँ दिनभर भटकता है?' यह भी बालकों के साथ कन्हैया के समान गायों के पीछे भटकने का व्यसनी है।

▪यह तो नगर का है। यहीँ आकर वन मेँ गये बिना नहीँ रह पाता कन्हैया नगर मेँ कैसे रहता होगा? कितना उदास रहता होगा? मईया की चिन्ता उद्धव के आने से बढ़ी ही है।

🔅'कन्हैया यहाँ से चला गया, यही आश्चर्य की बात है।' उद्धव ब्रज आकर इस निश्चय पर आ गये हैँ।' कन्हैया को यहाँ आना ही चाहिए। यहाँ की प्रेम-प्रतिमाओं को त्यागकर उनका कहीँ कोई काम नहीँ है। मथुरा और मथुरा के लोग नष्ट भी होते होँ तो भी आना चाहिए।

▪गोप-कुमारियों की बात उद्धव समझ ही नहीँ पाते जब वह कहती हैं--कन्हैया गया ही कहाँ है। वह हमेँ छोड़ कही अन्यत्र जाता ही नहीँ।

🔅मईया कहती है उद्धव मेरे लाल से ऐसा कुछ मत कहना। बड़ा संकोची है। उसे प्रसन्न रहना चाहिए। मईया की बात उद्धव थोड़ी समझ पाता है-थोड़ी सी; क्योँकि मईया चाहती है कि ब्रज मे कोई कन्हैया के बिना दुखी भी है,यह कोई कभी उससे न कहे।

▪मईया तो उद्धव के जाने के पीछे भी बहुत दिनों तक स्मरण करती रही--'वह बृहद्वल भी तो फिर नहीँ आया। कन्हैया से उसने क्या कहा होगा?'

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

🔆▪🔆▪🔅▪🔆▪🔆

unmadini yashoda 97

🔆            [जय गौर हरि]            🔆
▪        [उन्मादिनी यशोदा-97] ▪

🔅मईया अनन्त वात्सल्यमयी है। इनकी गोद मेँ किसी के लिए भी आश्रय का अभाव नहीँ है;किन्तु उद्धव का साहस मईया के सम्मुख पड़ने का नहीँ होता था। प्रात: अँधेरा रहते ही निकल जाते थे और रात्रि मेँ अन्धकार हो जाने पर लौटकर मईया की पद-वन्दना करते थे।

▪उद्धव का सौभाग्य कि उन्हेँ एक बार श्री कीर्तिकुमारी के श्रीचरणोँ के सम्मुख मस्तक रखने का अवसर भी मिल गया। महाभाव की उस घनीभूति मूर्ति के सम्मुख भी पुन: जाने का साहस उद्धव अपने मेँ नहीँ पा सके।

🔅उद्धव बचते रहे ब्रज मेँ गोप-बालकों से भी। उन्हेँ लगता था कि कन्हैया के सखाओं के समीप पहुँचने पर उनके शरीर के अणु-अणु किसी अतर्क चिदघनाकर्षण से खिँचकर बिखर जायेंगे। उद्धव की बुद्धि विवेक सब उनके सान्निध्य मेँ सत्ता खो बैठते थे।

▪उद्धव को वात्सल्य मिला बड़े गोपों का,वयस्का गोपियों का और इनके सामीप्य मेँ उद्धव भूल ही गये अपने को। गोप-बालिकाओं ने सम्मान दिया,साथ ही कन्हैया की प्रीति-दीक्षा दी।

🔅उद्धव कृतार्थ हो गये। दो मास पता नहीँ लगा कि ब्रज मेँ कैसे व्यतीत हो गये।

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

🔆▪🔆▪🔅🔅▪🔆▪🔆

unmadini yashoda 96

🔆            [जय गौर हरि]            🔆
▪        [उन्मादिनी यशोदा-96] ▪

🔅 वह अंग-गन्ध, वह कान्ति, वह स्वभाव कोई भी कहाँ-से पाये? उद्धव आये ब्रज मेँ। यह कन्हैया के चचेरे भाई ही हैँ। कन्हैया ने अपनी धोती, पटुका,वनमाला पहिनाकर भेजा। उद्धव भी श्यामवर्ण,विशाल अरुणाभ-लोचन है; लेकिन मयुर मुकुटी की शोभा, उसका स्वभाव तो सृष्टि मेँ अन्यत्र सम्भव नहीँ है।

▪देवगुरु बृहस्पति के साक्षात शिष्य उद्धव बहुत उत्साह से, बड़ी आशा से,बहुत गम्भीर होकर ब्रज मेँ आये थे। ब्रज के सरल गोप-गोपियों को समझा देना उन्हेँ अत्यंत सरल लगता था। उद्धव यदुकुल के प्रधानमन्त्री की गम्भीरता, गौरव के साथ आये थे। पहली रात्रि बाबा को उन्होँने उसी गम्भीरता से उपदेश करना प्रारम्भ भी किया था; किन्तु मईया की विह्वलता,मईया के अश्रु-प्रवाह, क्षण-क्षण पर होते इसके विवर्ण मुख को देखकर इससे बोलने का साहस ही उद्धव को नही हुआ।

🔅उद्धव तो दूसरे ही दिन बालक बन गये। उनका सब ज्ञान, सब विवेक गोपियों के ही अश्रु प्रवाह मेँ बह गया। मथुरा के महामंत्री उद्धव दूसरे दिन सायं नन्द भवन लौटे तो ब्रज के बन गये थे। मईया के चरणों मेँ गिरे। वह भी केवल 'मईया' बोल सके।

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

🔆▪🔆▪🔅🔅▪🔆▪🔆

uumadini yashoda 95

🔆            [जय गौर हरि]            🔆
▪        [उन्मादिनी यशोदा-95] ▪

🔅 जीवन देवतामय है। देवतेताओं की दया से उनकी गोद मेँ पल रहा है। पृथ्वी देवता,जल देवता,अग्नि देवता,वायु देवता,आकाश देवता। रात्रि मेँ चन्द्र देवता और तारक भी देवता है।

▪भगवान नारायण कुलदेव हैँ। इनका पूजन श्री ब्रजराज प्रतिदिन करते हैं। भगवान शिव का पूजन सविधि करते हैँ। गणपति पूजन के बिना तो कोई पूजन पूरा नहीँ होता। देवी लक्ष्मी,सरस्वति,गौरी का पूजन मईया प्रतिदिन करती है। इनके अतिरिक्त शनिवार को शनि और हनुमान, रविवार को सूर्य,रविवार को सूर्य,सोमवार को चन्द्र तथा शिव,मंगल को भौम.भूमि एवं हनुमान,बुध को केवल बुध ग्रह नहीँ,बुद्धि की देवी सरस्वति भी,गुरु को देवगुरु बृहस्पति,शुक्र को शुक्राचार्य,शुक्रादिदेव वरुण की विशेष पूजा का अवसर आता है।

🔅कालाष्टमी को महाकाली,काल भैरव को पूजित करना है तो सप्तमी ऋषियोँ की है। एकादशी,द्वादशी,प्रदोष,पूर्णिमा,अमावस्या--ऐसी कोई तिथि नहीँ जो किसी देवता की विशेष उपासना-तिथि न हो।

▪मईया को प्रात: ही सूझता है आज उसका व्रत,पूजन करना है। दासियों को,गोपियों को सावधान करना है कि मईया की सोची तिथि या पर्व है भी या नहीँ; किन्तु एकादशी न सही,पञ्चमी हैँ तो यह भी तो पर्व है।

🔅व्रतमयी,आराधनामयी मईया और इसकी आराधना का एक ही लक्ष्य है। देवता भले बदलते होँ,देवताओं के अनुसार उनकी पूजा-पद्धति,पूजा सामग्री मेँ भले अन्तर पड़ता हो,प्रार्थना मेँ देवता की महिमा के शब्द चाहे बदलते है;किन्तु मईया की कामना,याचना एक ही हैँ। इसमेँ कभी परिवर्तन नहीँ आता-'कन्हैया प्रसन्न रहे। आप उस पर कृपा करो!

▪मईया का शरीर कृश होता जा रहा है। इसकी काया क्षण-क्षण छीज रही है;किन्तु अदम्य है इसका उत्साह। अनथक चलती रहती है इसकी आराधना।

🔅'कन्हैया गोचारण करने गया है।' मईया भले इस भावना मेँ मग्न रहे अथवा--कन्हैया ब्रज मेँ नहीँ हैँ,यह तथ्य भीतर दावानल दहकाता रहे,मईया की आराधना थकती-रुकती नहीँ। इनके प्राणों की प्यास---कन्हैया सकुशल रहे।'इसे आराधनामयी बनाये है।

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

🔆▪🔆▪🔅🔅▪🔆▪🔆

unmadini yashoda 94

🔆            [जय गौर हरि]            🔆
▪        [उन्मादिनी यशोदा-94] ▪

🔅विशुद्ध सकाम उपासना ब्रज मेँ तो कोई निष्काम है नहीँ और न निष्कामता का दम्भ करता है। यह दूसरी बात है कि ब्रज की इस सकामता की समता सृष्टि मेँ नही है। कोई निष्कामता या पूर्णता इसका सौवाँ भाग भी नहीँ हो पाती है।

▪एकमात्र कामना ब्रज के जन-जन की--'कन्हैया सकुशल रहे। प्रसन्न रहे।' प्रत्येक ह्रदय इसी आवेग मेँ धड़कता है। प्रत्येक श्वास यही माँगती-पुकारती है। केवल निष्क्रिय कामना नहीँ, जीवित, अत्यन्त सक्रिय कामना। इस कामना ने सभी को उपासक बना रखा है--आर्त,अर्थार्थी उपासक। लेकिन कामना इतनी प्रबल है कि निष्ठा का इसमेँ प्रश्न ही नहीँ उठता। जब किसी के प्राण प्यास से छटपटाते होँ, कूप का पानी या सरिता का, यह प्रश्न उठ सकता है? ब्रज के प्राण छटपटा रहे हैं कन्हैया के प्रेम की प्रबलतम पिपासा से।

🔅ब्रजेश्वरी मईया यशोदा का तो जीवन ही उपासना बन गया है। सुबह से पूजन आरम्भ होता तो समाप्त होने का नाम ही नहीँ लेता।

▪मईया किसका पूजन करती है ?

🔅यह पूछो कि मईया किसका पूजन नहीँ करती है?

▪यह तो चीँटी,बन्दर,बिल्ली,कुत्ते,काक,पशु-पक्षियोँ का,अपने सेवक-सेविकाओं तक का पूजन ही करती है। सबका सत्कार,सबको सन्तुष्ट करने का प्रयत्न करती है। पूजन बुद्धि से,आदर से,श्रद्धा से करती है और कोई कैसे यह पूजन अस्वीकार कर देगा, जब दासियों सेँ अथवा चींटियों तक से कहती है-'मेरे लाल को आशीर्वाद देना।'

🔅'प्रत्येक प्राणी मेँ परमेश्वर' मईया के लिए यह तथ्य इसके अपार वात्सल्य ने प्रत्यक्ष कर रखा है। मईया प्रत्येक का पूजन करती है।

▪ प्राणी-पूजन की बात छोड़ दीजिए। देव पूजन भी कम नहीँ है। सूर्य,यमुना,गायें,वृषभ,तुलसी,नीम देवता हैँ या नहीँ ?अतिथि,ब्राह्मण,कुमारी कन्याएँ तथा सौभाग्यवति महिलाएँ देवता हैँ? मईया का विश्वास शतांश भी मिल जाय तो विश्व देवताओं से ही परिपूर्ण दीखने लगे।

🔄क्रमश:

▪[श्री राधारमणाय समर्पणम्] ▪

🔆▪🔆▪🔅🔅▪🔆▪🔆